Trusted Source Image

DSSSB Answer Key 2026: डीएसएसएसबी आंसर की स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट

Santosh Kumar | May 15, 2026 | 05:06 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर लॉग इन करके रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी ने वर्ष 2026 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए आंसर-की जारी कर दी हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
डीएसएसएसबी ने वर्ष 2026 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए आंसर-की जारी कर दी हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने वर्ष 2026 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए आंसर-की जारी कर दी हैं। इसमें स्टेनोग्राफर सहित कई पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) की आंसर-की शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर लॉग इन करके रिस्पॉन्स शीट और ड्राफ्ट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने यह सुविधा फरवरी और मई के बीच आयोजित परीक्षाओं के लिए उपलब्ध कराई है।

जिन उम्मीदवारों ने संबंधित पदों, अर्थात् 33/25, 36/25, 39/25, 34/25 और 35/25 के लिए परीक्षा दी थी, उनके लिए आंसर की जारी की है। यदि आंसर की पर कोई आपत्ति हो, तो उम्मीदवार अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं।

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो, जो पहले 8 से 12 मई तक उपलब्ध थी, अब बदल दी गई है। इस संबंध में अधिसूचना बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जारी की गई है। उम्मीदवार अपनी आपत्तियां ऑनलाइन जमा करा सकेंगे।

Also readBihar Home Guard Admit Card 2026: बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड 25 मई को होगा जारी, 10 जून को परीक्षा

DSSSB Answer Key 2026: आंसर की ऑब्जेक्शन डेट

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में पदवार डीएसएसएसबी आंसर की ऑब्जेक्शन डेट की जांच कर सकते हैं-

पोस्ट कोड

पद का नाम

आपत्ति शुरू होने की तिथि

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

33/25

स्टेनोग्राफर

17 मई 2026

21 मई 2026

36/25

मुख्य लेखाकार

17 मई 2026

21 मई 2026

39/25

प्रधान पुस्तकालयाध्यक्ष

17 मई 2026

21 मई 2026

34/25

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष

17 मई 2026

21 मई 2026

35/25

जूनियर कंप्यूटर ऑपरेटर

17 मई 2026

21 मई 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications