Bihar Home Guard Admit Card 2026: बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड 25 मई को होगा जारी, 10 जून को परीक्षा
जो उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे 4 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पटना स्थित आयोग के कार्यालय जाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का पूरा शेड्यूल और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी साझा कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र 25 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Home Guard' टैब से डाउनलोड कर सकेंगे
बिहार होम गार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 जून, 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा एक ही पाली में संपन्न होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
परीक्षा तिथि | पाली | परीक्षा अवधि (दो घंटे) | रिपोर्टिंग टाइम |
10.06.2026 (बुधवार) | प्रथम पाली | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक | सुबह 8:30 बजे |
Bihar Home Guard Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए 'Home Guard' टैब पर क्लिक करें।
- अब यहां आपको "Download E-Admit Card for Home Guard Written Examination" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें।
- बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Bihar Home Guard Admit Card 2026: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- पहचान पत्र जरूरी - परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड) लाना अनिवार्य है।
- फोटो संबंधी निर्देश - यदि आपके एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो अपने साथ आवेदन पत्र के समान दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी जरूर लाएं।
- भविष्य के लिए सुरक्षित रखें - आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पत्र को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
Also read RRB ALP Recruitment 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 14 जून लास्ट डेट
Bihar Home Guard Admit Card 2026: डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
जो उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे 4 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पटना स्थित आयोग के कार्यालय जाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की पावती और पहचान पत्र साथ ले जाना होगा।