Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 04:12 PM IST | 2 mins read
आईआईटी खड़गपुर ने जैम परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब अपना आवेदन फॉर्म बढ़ी हुई तिथि तक जमा कर सकते हैं।

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने मास्टर्स के लिए जॉइंट एडमिशन टेस्ट (JAM) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 22 अक्टूबर, 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक IIT JAM 2027 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब 22 अक्टूबर तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। यह दूसरी बार है जब आईआईटी खड़गपुर ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ाई है। इससे पहले, रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा 19 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाई गई थी।
श्रेणी | एक टेस्ट पेपर | दो टेस्ट पेपर्स |
महिला, एससी, एसटी, दिव्यांगजन | 1000 रुपये | 1350 रुपये |
अन्य सभी | 2000 रुपये | 2700 रुपये |
जिन उम्मीदवारों ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या फिर 2027 में अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में शामिल हो रहे हैं, वे JAM 2027 परीक्षा दे सकते हैं। इसके साथ ही जिस संस्थान में एडमिशन ले रहे हैं, वहां एडमिशन की तारीख से पहले आपकी ग्रेजुएशन पूरी हो जानी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान द्वारा तय की गई समय-सीमा के भीतर अपने ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण (मार्कशीट/डिग्री) जमा करना होगा।
Also read SBI Clerk Backlog Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स बैकलॉग रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी
आईआईटी जैम परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। कोई उम्मीदवार एक या दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकता है। हालांकि, दो टेस्ट पेपर तभी चुने जा सकते हैं जब वे अलग-अलग सत्रों में निर्धारित हों।
परीक्षा तिथि | सत्र | टेस्ट पेपर्स |
14 फरवरी 2027 (रविवार) | सुबह का सत्र - 9:30 बजे से 12:30 बजे तक | रसायन विज्ञान (CY) भूविज्ञान (GG) गणित (MA) |
14 फरवरी 2027 (रविवार) | दोपहर का सत्र - 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक | जैव प्रौद्योगिकी (BT) अर्थशास्त्र (EN) गणितीय सांख्यिकी (MS) भौतिकी (PH) |
आईआईटी जैम 2027 का आयोजन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) मोड में सात विषयों के लिए किया जाएगा-