Saurabh Pandey | October 19, 2026 | 09:44 AM IST | 1 min read
बैकलॉग रिक्तियों के लिए एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परिणाम 2026 का डाउनलोड लिंक एसबीआई के करियर पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं।

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैकलॉग रिक्तियों के लिए एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 16 सितंबर 2026 को विशेष भर्ती अभियान के तहत 1,538 पदों के लिए जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) की प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वे अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। बैकलॉग रिक्तियों के लिए एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 का लिंक, आधिकारिक एसबीआई करियर पोर्टल पर उपलब्ध है।
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, वे एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे, जो संभावित रूप से नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
चरण-I - ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ, 100 अंक)
चरण-II - ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ, 200 अंक)
चरण-III - स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT)
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षा