Trusted Source Image

ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | October 19, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read

इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन बी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (SDSC SHAR) ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन-बी सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

विभाग ने टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन, फायरमैन, ड्राइवर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के विभिन्न पदों पर कुल 142 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है।

ISRO Recruitment 2026: आयुसीमा

पोस्ट कोड
आयु सीमा (9 नवंबर 2026 तक)

7 से 25, 27, 28 एवं 30

18-35 वर्ष

26 एवं 29

18-25 वर्ष

ISRO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क


वर्ग
आवेदन शुल्क

यूआर, सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पोस्ट कोड 7 से 15)

750 रुपये

यूआर, सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पोस्ट कोड 16 से 30)

500 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, महिला

शून्य (लिखित परीक्षा में उपस्थित होने पर पूरा शुल्क वापस)

भुगतान का तरीका

ऑनलाइन


Also read IndiaAI Fellowship 2026-27: इंडिया एआई फेलोशिप के लिए आवेदन जारी, 30 नवंबर लास्ट डेट, पात्रता मानदंड जानें

ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

पद का नाम
लिखित परीक्षा
स्किल टेस्ट

तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक 'ए', तकनीशियन 'बी', ड्राफ्ट्समैन 'बी'

1.5 घंटों में 80 बहु-विकल्पीय प्रश्न [प्रत्येक सही उत्तर के लिए (+1) अंक, अनुत्तरित प्रश्नों के लिए शून्य तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए (-0.33) अंक काटे जाएंगे।]

100 अंक (केवल क्वालीफाइंग)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]