Trusted Source Image

Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 05:41 PM IST | 2 mins read

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए कोई भी प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए कोई भी प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 'सीनियर पर्सनल असिस्टेंट' (ग्रुप 'बी') पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 है।

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रजिस्ट्री को भेजने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई श्रेणी को बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Supreme Court Recruitment 2026:आयु सीमा

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए 1 अक्टूबर 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के विभागीय कर्मचारियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं होगी।

Supreme Court Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

सुप्रीम कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट की गति और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड के साथ कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना आवश्यक है।

Supreme Court Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, एक्स-सर्विसमैन, PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये (प्लस बैंक चार्ज) है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल यूको बैंक के ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

Also read UPSC CDS 2 Result 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, 8,956 सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी

Supreme Court SPA Exam 2026: परीक्षा तिथि

सुप्रीम कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा 7 दिसंबर 2026 को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इसकी उत्तर कुंजी 8 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी, जिस पर 8 और 9 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट दिल्ली/एनसीआर में आयोजित किए जाएंगे, जबकि इंटरव्यू ऑनलाइन या फिजिकल रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

Supreme Court Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट - 100 अंकों की इस बहुविकल्पीय परीक्षा के लिए 1.5 घंटे का समय मिलेगा। इसमें जनरल इंग्लिश (25 प्रश्न), जनरल नॉलेज (25 प्रश्न), भारतीय संविधान में न्यायपालिका से संबंधित प्रावधान (25 प्रश्न), सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013 (15 प्रश्न) और कंप्यूटर ज्ञान (10 प्रश्न) से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  2. इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट - 110 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से 7 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा, जिसे कंप्यूटर पर ट्रांसक्राइब करने के लिए 45 मिनट मिलेंगे (अधिकतम 5% गलतियां स्वीकार्य होंगी)।
  3. कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट - अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट होगा।
  4. इंटरव्यू - यह चरण 30 अंकों का होगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]