Santosh Kumar | October 19, 2026 | 09:15 PM IST | 1 min read
कुल 8,956 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है और वे अब इंटरव्यू के लिए पात्र हैं। इन उम्मीदवारों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी, एयर फोर्स एकेडमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) II, 2026 की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 13 सितंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं और इनमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
CDS Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Complete Guide
कुल 8,956 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है और वे अब इंटरव्यू के लिए पात्र हैं। इन उम्मीदवारों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी, एयर फोर्स एकेडमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके, उम्मीदवार कंट्रोल-एफ दबाकर और अपना रोल नंबर खोजकर अपने चयन की पुष्टि कर सकते हैं।
सफल उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है। उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आयु, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां जमा करनी होंगी। दस्तावेज जमा न करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
सीडीएस 2 परीक्षा में प्रवेश की शर्तों के अनुसार, इन उम्मीदवारों को अपनी आयु (जन्म तिथि), शैक्षिक योग्यता, और एनसीसी (सी) (आर्मी विंग/सीनियर डिवीजन एयर विंग/नेवल विंग) आदि से संबंधित मूल प्रमाण-पत्र जमा करने होंगे।
चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार से गुजरना होगा, जिसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं। इसके बाद, चिकित्सा जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
उम्मीदवारों की अंक-तालिका, ओटीए कोर्स के अंतिम परिणाम के जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट (upsconline.nic.in) पर उपलब्ध हो जाएगी और 30 दिनों तक वेबसाइट पर मौजूद रहेगी।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दीन दयाल सैनी की ओर से दायर जनहित याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस उद्देश्य के लिए केंद्र सरकार पहले ही एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल का गठन कर चुकी है।
Press Trust of India