Abhay Pratap Singh | October 19, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट ओटीआर नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज दंत सर्जन (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2025 की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्टूबर से यूपीपीएससी डेंटल सर्जन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार यूपीपीएससी डेंटल सर्जन डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप 2026 में आवंटित परीक्षा केंद्र का जिला, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आयोग द्वारा यूपीपीएससी डेंटल सर्जन 2025 परीक्षा 28 अक्टूबर, 2026 को एक सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है, बल्कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र वाले आवंटित जिले की एक अग्रिम सूचना है।” अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले यानी 25 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल प्रति व फोटोकॉपी लाना होना। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी डेंटल सर्जन सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं: