Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read
दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों पर भर्ती होने जा रही है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 126 पदों के लिए सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र स्नातक उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य, अनारक्षित | 1,000 रुपये |
ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस, महिला | 800 रुपये |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन | 600 रुपये |
भुगतान का प्रकार | ऑनलाइन |
पोस्ट कोड | पोस्ट का नाम | पे लेवल | अनारक्षित (UR) | एससी (SC) | एसटी (ST) | ओबीसी (OBC) | ईडब्ल्यूएस (EWS) | कुल (Total) |
ND0601 | सीनियर असिस्टेंट | लेवल-6 | 21 | 06 | 03 | 12 | 04 | 46 |
ND0401 | असिस्टेंट | लेवल-4 | 35 | 11 | 06 | 21 | 07 | 80 |
कुल | — | — | 56 | 17 | 09 | 33 | 11 | 126 |
चरण 1 - प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्नों - MCQ पर आधारित) के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग।
चरण 2 - मुख्य परीक्षा और उसके बाद स्किल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।