Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 01:47 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस ने एफएमजीई अक्टूबर सत्र की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर सत्र की परीक्षा के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एफएमजीई अक्टूबर सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर का नाम होता है। इसे पहले जारी करने का उद्देश्य यह है कि आवेदक अपनी यात्रा की व्यवस्था पहले से कर सकें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।
एफएमजीई 2026 अक्टूबर सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।
एनबीईएमएस द्वारा एफएमजीई अक्टूबर सत्र का एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर, 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन उम्मीदवारों द्वारा पालन किए जाने वाले अन्य निर्देश होंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उपलब्ध होते ही डाउनलोड करना होगा और इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
एफएमजीई परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।