Trusted Source Image

MPPSC SSE Pre Result 2026: एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 23, 2026 | 04:28 PM IST | 2 mins read

एमपीपीएससी ने राज्य सेवा, राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें 87% और 13% फॉर्मूले के तहत पद बांटे गए हैं। इसके मुख्य भाग के 140 पदों के मुकाबले कुल 3,044 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

जो भी परीक्षार्थी 26 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई इस प्रारंभिक परीक्षा में बैठे थे, वे तुरंत वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
जो भी परीक्षार्थी 26 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई इस प्रारंभिक परीक्षा में बैठे थे, वे तुरंत वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा (SSE) और राज्य वन सेवा (SFS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। यह परीक्षा बीते 26 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी।

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य अभिरूचि परीक्षण) दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक हुआ था। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सेवा के कुल 156 रिक्त पदों और राज्य वन सेवा के कुल 36 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग द्वारा जारी यह परिणाम सामान्य प्रशासन विभाग के 87% (मुख्य भाग) और 13% (प्रावधिक भाग) के विशेष फॉर्मूले के तहत तैयार किया गया है।

MPPSC SSE Pre Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "Result" या "What's New" सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद "State Service Preliminary Exam 2026" या "State Forest Service Preliminary Exam 2026" के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ मेरिट लिस्ट खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
  5. अब पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F कमांड का उपयोग करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  6. एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट पीडीएफ को अपने पास सुरक्षित रख लें।

Also read UP TGT Exam City Slip 2022: यूपी टीजीटी एग्जाम सिटी स्लिप upessc.up.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

MPPSC SSE Pre Result 2026: मुख्य परीक्षा के लिए 3,044 अभ्यर्थी सफल

एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के मुख्य भाग में शामिल सभी कैटेगरी के कुल 140 पदों के मुकाबले 20 गुना और समान अंक पाने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके तहत मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए कुल 3,044 अभ्यर्थियों का रोल नंबर वार रिजल्ट जारी किया गया है।

आयोग ने सफल उम्मीदवारों के परिणाम पीडीएफ (PDF) दस्तावेज के रूप में अपलोड किए हैं। इस पीडीएफ सूची में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications