Santosh Kumar | October 19, 2026 | 10:55 PM IST | 1 min read
एफएमजीई अक्टूबर 2026 की परीक्षा 31 अक्टूबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। इससे पहले, 27 अक्टूबर को एफएमजीई एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित 'फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन' (एफएमजीई) के अक्टूबर 2026 सत्र के लिए 'सिटी स्लिप' कल जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग इन करके आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जान सकेंगे। इस स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता, बल्कि केवल शहर का उल्लेख होता है, जिससे उम्मीदवार यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर सकें।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई अक्टूबर 2026 की परीक्षा 31 अक्टूबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। इससे पहले, 27 अक्टूबर को एफएमजीई एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं, इसलिए उम्मीदवारों को इन दोनों को संभाल कर रखना चाहिए। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उम्मीदवार पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद, 'सिटी स्लिप' के लिंक पर क्लिक करके स्लिप डाउनलोड की जा सकती है। इस स्लिप में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा शहर की जानकारी होगी।
सिटी स्लिप जारी होने के बाद भी, दस्तावेजों में किसी कमी को ठीक करने का आखिरी मौका 21 अक्टूबर तक उपलब्ध है। उम्मीदवारों को 'सेलेक्टिव एडिट विंडो' के दौरान अपनी कमियों वाली छवियों को अपडेट करने की अनुमति होगी।
आवेदन में छवियों को ठीक करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21.10.2026 (रात 11:55 बजे) कर दी गई है। छवियों को केवल 'इमेज स्क्रूटनी पोर्टल' के माध्यम से ही अपडेट किया जा सकता है, एनबीई पोर्टल के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
यह परीक्षा 13 सितंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं और इनमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
Santosh Kumar