UPSC CMS 2024 Admit Card: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी; परीक्षा 14 जुलाई
Santosh Kumar | July 5, 2024 | 05:25 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा (सीएमएस) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से अपने संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस 2024 परीक्षा आयोग द्वारा 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में उल्लिखित व्यक्तिगत और परीक्षा विवरण की जांच करें तथा किसी भी विसंगति की स्थिति में परीक्षा से पहले प्राधिकारियों को सूची करें।
UPSC CMS Admit Card 2024: प्रवेश पत्र विवरण
यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे। जैसे-उम्मीदवार का नाम, लिंग, जन्म की तारीख, उम्मीदवार की श्रेणी, परीक्षा स्थल, परीक्षा की तारीख और हाजिरी का समय, उम्मीदवार का रोल नंबर, पंजीकरण क्रमांक, उम्मीदवार का फोटो और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश आदि।
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2024 विभिन्न सरकारी विभागों में 827 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
Also read U PSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परिणाम जारी, upsc.gov.in पर करें चेक
UPSC CMS 2024 Admit Card: डाउनलोड के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से UPSC CMS 2024 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-\
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- यूपीएससी सीएमएस 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, ई-प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पोर्टल पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें।
- यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर होगा।
- इसमें विवरण जांचें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
UPSC CMS 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा 600 अंकों की होगी। इसमें 250-250 अंकों के दो लिखित पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार लिखित परीक्षा के दौरान ध्यान रखें कि हर गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी।
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों का एक इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट पेपर होगा। यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम अगस्त/सितंबर 2024 माह में जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन