UPPSC RO, ARO Paper Leak 2024: यूपीपीएससी आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा लीक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Abhay Pratap Singh | April 7, 2024 | 12:56 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में आरोपी ने 40 उम्मीदवारों से 15-15 लाख रुपये की दर पर संपर्क किया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में कोचिंग संचालक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यूपीपीएससी आरओ एआरओ पेपर लीक मामले में यह जानकारी दी है।
कौशांबी पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अमित सिंह ने 40 अभ्यर्थियों से संपर्क किया था। प्रत्येक उम्मीदवार से आरोपी ने 15-15 लाख रुपये पर पेपर देने की बात तय की थी। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार से दो-दो लाख रुपये एडवांस में भी लिए गए थे।
यूपी एसटीएफ द्वारा आरओ एआरओ पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी अमित सिंह गोंडा जिले का निवासी बताया गया है। आरोपी बीते कई सालों से लखनऊ में रहता है। पेपर लीक मामले में मंझनपुर थाने में अमित सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरओ एआरओ पेपर लीक मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 मार्च को परीक्षा रद्द कर दी। यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 11 फरवरी 2024 को राज्य भर में आयोजित की गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है, जिसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।
इस भर्ती अभियान के तहत यूपीपीएससी आरओ, एआरओ के 411 रिक्त पद भरे जाने थे। यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए 10.69 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों के लिए पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक कराई गई थी। यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’