UPPSC LT Grade Admit Card 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड 4 विषयों के लिए जारी, जानें एग्जाम शेड्यूल

Santosh Kumar | January 14, 2026 | 05:03 PM IST | 1 min read

अधिसूचना के अनुसार, आर्ट और कृषि/उद्यानकर्म विषयों की परीक्षा 24 जनवरी को होगी, और उर्दू और म्यूजिक विषयों की परीक्षा 25 जनवरी को होगी।

यूपीपीएससी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 4 विषयों – कला व कृषि/उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत में परीक्षा देने वाले हैं, वे अपना यूपीपीएससी एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

आर्ट और कृषि/उद्यानकर्म विषयों की परीक्षा 24 जनवरी को होगी, और उर्दू और म्यूजिक विषयों की परीक्षा 25 जनवरी को होगी। उम्मीदवार अपने ओटीआर नंबर का इस्तेमाल करके यूपी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC LT Grade Admit Card 2025: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम

कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड पर बताए गए एग्जाम सेंटर पर 2 फोटोग्राफ और एक आईडी कार्ड के साथ पहुंचना होगा। एग्जाम शुरू होने से 1 घंटे 30 मिनट पहले एंट्री दी जाएगी, और एग्जाम शुरू होने के 45 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के अनुसार परीक्षा में नकल करना, कराना या अनुचित साधनों का प्रयोग करना अपराध है, जिसके लिए जुर्माना और कारावास दोनों का प्रावधान है।

Also read UPPSC RO ARO Mains Exam 2025: यूपीपीएससी आरओ, एआरओ मेन्स एग्जाम अब 2 और 3 फरवरी को, एडमिट कार्ड जल्द

UPPSC LT Grade Exam Schedule 2025: परीक्षा का शेड्यूल, टाइमिंग

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीपीएससी एलटी ग्रेड एग्जाम शेड्यूल की जांच कर सकते हैं-

विषय परीक्षा तिथि सत्रह समय

कला

24 जनवरी, 2026

प्रथम सत्र

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

कृषि / उद्यानकर्म

24 जनवरी, 2026

द्वितीय सत्र

दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

उर्दू

25 जनवरी, 2026

प्रथम सत्र

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

संगीत

25 जनवरी, 2026

द्वितीय सत्र

दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]