Trusted Source Image

UPPSC RO ARO Mains Exam 2025: यूपीपीएससी आरओ, एआरओ मेन्स एग्जाम अब 2 और 3 फरवरी को, एडमिट कार्ड जल्द

Santosh Kumar | January 11, 2026 | 04:24 PM IST | 1 min read

यूपीपीएससी आरओ एआरओ मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

आयोग ने इस संबंध संशोधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
आयोग ने इस संबंध संशोधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने रिव्यू ऑफिसर (आरओ) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (एआरओ) भर्ती 2023 की मुख्य परीक्षा की तारीखों में एक बड़ा बदलाव किया है। पहले घोषित तारीखें 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2026 थीं, जिन्हें बदल दिया गया है, और अब परीक्षा 2 और 3 फरवरी, 2026 को होगी। आयोग ने इस संबंध संशोधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया।

यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2023 प्री परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 7,509 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। यूपी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की गई थी और परिणाम 16 सितंबर को घोषित किया गया।

UPPSC RO ARO Exam 2025: यूपी आरओ एआरओ मेंस एग्जाम टाइम

2 फरवरी को प्रथम प्रश्नपत्र के लिए पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। द्वितीय प्रश्नपत्र के लिए (सामान्य हिंदी सहित) दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

हिंदी निबंध परीक्षा 3 फरवरी, 2026 को प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण परीक्षा तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।

Also readUPPSC LT Grade Admit Card 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, जानें एग्जाम डेट्स

UPPSC RO ARO Admit Card 2025: यूपीपीएससी एडमिट कार्ड जल्द

प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 4.54 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। यूपीपीएससी आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक जारी रही। यूपीपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 411 पदों को भरेगा।

यूपीपीएससी आरओ एआरओ मुख्य परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित सभी भर्ती चरणों के पूरा होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications