UPPSC FCO 2025 Cutoff: यूपीपीएससी फाइलेरिया कंट्रोल ऑफिसर इंटरव्यू के अंक और कटऑफ आज, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 29, 2026 | 09:07 AM IST | 1 min read
यूपीपीएससी एफसीओ 2025 इंटरव्यू मार्क्स डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आज विज्ञापन संख्या डी-2/ई-1/ 2025 के तहत फाइलेरिया कंट्रोल ऑफिसर (FCO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार के अंक और कटऑफ जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने प्राप्तांक जांच सकते हैं।
यूपीपीएससी एफसीओ इंटरव्यू 2025 स्कोर डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर या एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कटऑफ अंक और प्राप्त अंक उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए 5 अक्टूबर, 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।
साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आयोग ने नोटिस में आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “परिणाम के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2025 के अंतर्गत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।”
Also read UPPSC HEO Exam City 2026: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और वेटनरी ऑफिसर सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें
आयोग के अनुसार, “साक्षात्कार में उपस्थित अभ्यर्थियों के प्राप्त अंक एवं कटऑफ अंक यूपीपीएसी की वेबसाइट पर 29 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2026 तक उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से प्राप्तांक और कटऑफ अंक जांच व डाउनलोड कर सकते हैं।”
यूपीपीएससी फाइलेरिया कंट्रोल ऑफिसर भर्ती 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPPSC Filaria Control Officer 2025 Interview Marks: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपने अंक और कटऑफ जांच सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एफसीओ 2025 इंटरव्यू मार्क्स-कटऑफ संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- अभ्यर्थी इंटरव्यू में प्राप्त अंक और कटऑफ अंक जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई