UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 10 मई अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | April 10, 2024 | 09:58 PM IST | 2 mins read
यूपी संयुक्त राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले कैंडिडेट को 125 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 अप्रैल से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2024 निर्धारित की गई है। यूपी कंबाइंड स्टेट एग्रीकल्चर सर्विस एग्जाम 2024 के लिए आयोग द्वारा 16 मई को आवेदन सुधार विंडों बंद कर दी जाएगी। यूपी संयुक्त राज्य कृषि सेवा भर्ती 2024 प्री एग्जाम डेट जल्द जारी की जाएगी।
सामान्य वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके आलावा एससी, एसटी कैंडिडेट को 65 रुपये और पीएच कैंडिडेट को 25 रुपये फॉर्म भरने के लिए फीस का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और एसबीआई ई चालान मोड में फीस जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। दिव्यांग आवेदक की अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग समेत अन्य को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Also read UPPSC Staff Nurse Exam 2023: यूपीपीएससी ने स्टॉफ नर्स प्रारंभिक परीक्षा समेत कई एग्जाम किए स्थगित
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 268 रिक्त पद भरे जाएंगे। यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य कृषि सेवा भर्ती के माध्यम से जिला उद्यान अधिकारी ग्रुप-2 ग्रेड-1, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/ खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी श्रेणी-2, उप्र कृषि सेवा समूह ‘ख’ श्रेणी-2 और वरिष्ठ प्रावधिक सहायक ग्रुप-ए के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन (बीएससी)/ पोस्ट ग्रेजुएशन (एमएससी) की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
UP Combined State Agriculture Services Examination 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट डैसबोर्ड पर उपलब्ध भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार नए पेज पर ‘अप्लाई’ पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी