UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी संयुक्त राज्य कृषि सेवा भर्ती का नोटिफिकेशन uppsc.up.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 8, 2024 | 05:11 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी संयुक्त राज्य कृषि सेवा भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्र उम्मीदवारों को यूपीपीएससी संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा 2024 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से संयुक्त राज्य कृषि सेवा भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से आयोग 268 रिक्तियों को भरेगा। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन कर सकेंगे।
यूपीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विसेस 2024 भर्ती के लिए आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 मई तक है।
UPPSC Agriculture Vacancy 2024 Notification आयुसीमा
यूपीपीएससी संयुक्त राज्य कृषि सेवा भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्र उम्मीदवारों को यूपीपीएससी संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा 2024 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
UPPSC Agriculture Services Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
यूपीपीएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये, पीएच उम्मीदवार के लिए 25 रुपये का आवेदन शुल्क लागू किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई मॉप्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई ई चालान मोड के माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रिया
यूपीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विसेस 2024 भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू (ग्रुप ए पदों के लिए ) के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा