UPPSC Agricultural Services Admit Card 2024: यूपीपीएससी कृषि सेवा मुख्य एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 20, 2025 | 03:18 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरीफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एग्रीकल्चर सर्विसेज मेन्स एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी कृषि सेवा मुख्य परीक्षा हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर उपलब्ध वेरीफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कृषि सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, संयुक्त राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024, 23 मार्च से 26 मार्च 2025 तक होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी। शिफ्ट 1 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तक और शिफ्ट 2 का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा।
राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही यूपीपीएससी मेन्स एग्जाम 2024 में शामिल होने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 2,029 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। विज्ञापन संख्या A-3/E-1/2024, संयुक्त राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आयोग द्वारा यह भर्ती की जा रही है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप ए और ग्रुप बी में यूपी कृषि सेवा और वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों के लिए कुल 268 रिक्तियों को भरा जाएगा। मुख्य परीक्षा और भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPPSC Agriculture Mains Exam Date 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूपीपीएससी एग्रीकल्चर मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड’ पर क्लिक करें।
- अब, यूपीपीएससी मुख्य एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में आवश्यक विवरण के साथ सबमिट पर क्लिक करें।
- अपना हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर लें।
अगली खबर
]CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी पंजीकरण की आखिरी तिथि नजदीक, cuet.nta.nic.in पर 22 मार्च तक करें आवेदन
सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार, एनटीए की भूमिका अभ्यर्थियों के पंजीकरण, परीक्षा का संचालन, उत्तर कुंजी, चुनौतियां, परिणाम घोषित तथा स्कोर कार्ड जारी करने तक ही सीमित है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल