UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, uppbpb.gov.in पर जल्द होगा जारी
Saurabh Pandey | October 21, 2024 | 11:14 AM IST | 2 mins read
यूपीपीआरबी ने राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 18 लाख छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की है। हाल ही में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को इस महीने के अंत तक परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने पर परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीआरबी ने राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 18 लाख छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की है। हाल ही में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को इस महीने के अंत तक परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है।
UP Police Constable Result 2024: परीक्षा विवरण
उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। इससे पहले परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। हालांकि पेपर में गड़बड़ी के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। दूसरी बार पुन: परीक्षा का पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था। सभी परीक्षा के दिनों में दो पालियां थीं। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
UP Police Constable Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम लिंक को खोलें।
- लॉगिन विंडो पर, मांगी गई जानकारी प्रदान करें।
- अब सबमिट करें और अगले पेज पर अपना रिजल्ट देखें।
- अब स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और सेव करें।
UP Police Constable Result 2024: शारीरिक मानक
यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों का कद 152 सेमी और अनुसूचित जनजाति की महिला का न्यूनतम कद 147 सेमी होना चाहिए। सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के पुरुष उम्मीदवारों का कद न्यूनतम 168 सेमी और अनुसूचित जनजाति वालों का 160 सेमी होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए हुए 79 और फुलाने पर 84 सेमी होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र