UP Board Practical Exam 2024: यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 और 14 मार्च को होंगी
Saurabh Pandey | March 7, 2024 | 12:33 PM IST | 3 mins read
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षां 9 मार्च को समाप्त होंगी। इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल में जो परीक्षार्थी छूट गए थे, उनको बोर्ड की तरफ से एक और मौका दिया गया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा में छूटे हुए विद्यार्थियों की परीक्षा 16 फरवरी को कराई गई थी। लेकिन अभी भी कई जिलों में छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा देने से रह गए हैं। बोर्ड की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखकर छूटे हुए परीक्षार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 और 14 मार्च को आयोजित कराई जाएंगी।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड ने यह निर्णय कुछ छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षाओं में भाग लेने में असमर्थता के कारण लिया है, जबकि बोर्ड पहले ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कर चुका है।
दो चरणों में हुई थीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं
यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित कीं। इनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों सहित विभिन्न जिलों के स्कूलों ने 25 जनवरी से 1 फरवरी तक कक्षा 12वीं की व्यावहारिक परीक्षाएं आयोजित कीं। इस बीच कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर के स्कूलों में वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, मेरठ और मुरादाबाद जिलों ने 2 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कीं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से चल रही हैं। ये परीक्षाएं 9 मार्च को समाप्त होंगी। बोर्ड एग्जाम के पहले दिन दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 3,33,541 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। वहीं, जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों के लिए 8 जेल केंद्रों में परीक्षा आयोजित कराई गई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए राज्य भर में 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
UP Board 10th Exam Date परीक्षा कार्यक्रम
यूपीएमएसपी की तरफ से जारी डेट शीट के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2024 दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। पहली बार बोर्ड परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। पहली पाली की परीक्षा जहां सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 55,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। इस प्रकार कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1,47,097 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है।
पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई छात्रों की संख्या
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में जहां 58 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, वहीं इस बार UP Board Exam Date 2024 में 55,08,206 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इसके पीछे एक वजह उत्तर प्रदेश सरकार की नकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी मानी जा रही है। इस बार कॉपियों की अदला-बदली रोकने के लिए क्यूआर कोड, क्रमांक और लोगो भी प्रिंट कराया गया है। परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए प्रयागराज मुख्यालय और सभी 5 क्षेत्रीय कार्यालयों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल