UPMSP Marksheet: यूपी बोर्ड मार्कशीट में होंगे करीब 16 सिक्योरिटी फीचर, अंक व प्रमाण पत्र अब नॉन-टियरएबल
Santosh Kumar | March 13, 2026 | 10:07 AM IST | 1 min read
यूपीएमएसपी का यह बदलाव 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बैठने वाले 50 लाख से अधिक छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए नई और बेहद सुरक्षित मार्कशीट जारी करेगा। ये मार्कशीट 2026 से जारी की जाएंगी और इन्हें एक खास, न फटने वाले कागज पर छापा जाएगा। यह कागज न तो फटेगा और न ही पानी में घुलेगा, और इसे आसानी से नष्ट भी नहीं किया जा सकता। बोर्ड का दावा है कि इन दस्तावेजों में लगभग 16 सुरक्षा विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिससे नकली मार्कशीट बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
मिली जानकारी के अनुसार, नई मार्कशीट ए4 साइज की होगी और यह वॉटरप्रूफ होने के साथ-साथ फटने-रोधी भी होगी। इसका कागज इतना मजबूत होगा कि इसे सामान्य तरीकों से फाड़ना या पानी से खराब करना नामुमकिन होगा।
मार्कशीट को लैमिनेट करवाने की आवश्यकता नहीं होगी, यह पहले से ही टिकाऊ और सुरक्षित होगी। इसकी कुछ विशेषताएं नंगी आंखों से देखी जा सकेंगी, जबकि अन्य को यूवी किरणों या विशेष लेंस की सहायता से सत्यापित किया जा सकेगा।
मार्कशीट में शामिल खास सुरक्षा खूबियों में होलोग्राम सुरक्षा शामिल है। यूपीएमएसपी का यह बदलाव 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बैठने वाले 50 लाख से अधिक छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
पुरानी मार्कशीट में फटने, पानी से खराब होने या नकली होने जैसी समस्याएं आम थीं; लेकिन, नई मार्कशीट इन सभी कमियों को दूर कर देगी। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की 2026 की थ्योरी परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चली।
अगली खबर
]RTE MP Admission 2026-27: आरटीई एमपी एडमिशन के लिए आवेदन आज से rteportal.mp.gov.in पर शुरू, लास्ट डेट 28 मार्च
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत, 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए निजी स्कूलों में उपलब्ध 25% मुफ्त सीटों पर एडमिशन के लिए rteportal.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार