UPESSC TGT Application 2026: यूपीईएसएससी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | November 23, 2026 | 01:41 PM IST | 1 min read
आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका संख्या 12985/2026 और अन्य मामलों में 20 नवंबर को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 28 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 28 नवंबर तक अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे पहले, यह अंतिम तिथि 23 नवंबर तय की गई थी। यूपीईएसएससी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है।
आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका संख्या 12985/2026 और अन्य मामलों में 20 नवंबर को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 28 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
वहीं, आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हुई। टीजीटी परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
UPESSC TGT Application 2026: यूपी टीजीटी आवेदन संबंधी निर्देश
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भर्ती से संबंधित अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। योग्य अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में स्नातक डिग्री (न्यूनतम 50 % अंकों के साथ), बीएड और उपयुक्त टीईटी योग्यता आवश्यक है।
आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष है। विस्तृत योग्यता विषयवार आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है। आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के कुल 17,735 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1,000 रुपये, एससी/एसट के लिए 500 रुपये तथा दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये रखा गया है। शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र