UP School News: उत्तर प्रदेश बोर्ड में 9वीं, 11वीं कक्षाओं में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य, सचिव ने दी जानकारी
Press Trust of India | January 16, 2026 | 10:30 PM IST | 1 min read
सचिव भगवती सिंह ने कहा कि यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक दक्षता को प्रोत्साहित करेगा।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शैक्षणिक सत्र 2026 से नौवीं और 11वी कक्षाओं में व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने की एक महत्वपूर्ण पहल की है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इसी क्रम में विषय समितियों ने आईटी और इससे जुड़े क्षेत्र- इलेक्ट्रॉनिक्स तथा परिधान, सौंदर्य एवं आरोग्य जैसे विषयों का अनुमोदित पाठ्यक्रम सौंपा है।
यूपीएमएसपी सचिव भगवती सिंह ने कहा कि इन सभी ट्रेड के अंतर्गत रोजगार परक पाठ्यक्रम के विकास के लिए विषय-विशेषज्ञों ने कई चरणों में बैठकें कर इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम में वर्तमान तकनीकी जरूरतों, उद्योग जगत की अपेक्षाओं और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को केंद्र में रखते हुए व्यवहारिक, कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुखी विषय-वस्तु को शामिल किया गया है।
सचिव भगवती सिंह ने कहा कि यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक दक्षता को प्रोत्साहित करेगा।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद का यह कदम विद्यालयी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने, विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार