UP Police SI Result 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई परीक्षा का रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | December 10, 2025 | 04:05 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस एसआई एएसआई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 10 दिसंबर को यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2023 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई एएसआई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ऑफलाइन परीक्षा में न्यूनतम प्रत्येक विषय में 35% अंक और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक लाने वाले सभी कैंडिडेट को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई एएसआई भर्ती 2025 परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 921 पदों को भरा जाएगा, जिसमें पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 268 पद, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 449 पद और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 204 पद शामिल हैं।
नोटिस में कहा गया कि, यूपी पुलिस एसआई, एएसआई लिखित परीक्षा के प्रश्नों तथा उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की गई। आवश्यक संशोधन परिणाम के लिंक में उपलब्ध है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित उत्तर कुंजी से अपने रिस्पॉन्स शीट का मिलान कर सकते हैं।
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की तिथि व स्थान से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना जांच सकते हैं।
UP Police SI ASI Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी पुलिस एसआई एएसआई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक asimexams.com/lipikWrtResluts/loginpage.aspx पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या व जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- स्क्रीन पर यूपी पुलिस एसआई, एएसआई परीक्षा 2023 का परिणाम प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र