UP Police SI ASI Recruitment 2024: यूपी एसआई एएसआई भर्ती आवेदन की कल आखिरी डेट, uppbpb.gov.in से करें पंजीकरण
Santosh Kumar | January 30, 2024 | 03:47 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी एसआई एएसआई भर्ती 2024 के लिए 921 पदों पर रिक्तियां जारी की है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की कल यानी 31 जनवरी आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यहां आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी है।
जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड ने यूपी एसआई एएसआई भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 921 पदों के लिए रिक्तियां जारी की थीं। इसके तहत सब इंस्पेक्टर के 268 पद, असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर के 449 पद और असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर (अकाउंट) के 204 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यूपी पुलिस एसआई, एएसआई चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और एक शारीरिक परीक्षण शामिल है। परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा 2.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Also read UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तारीख पक्की, 17-18 फरवरी को होगा एग्जाम
UP Police SI ASI Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से यूपी एसआई एएसआई भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाएं और UPPBPB UP Police SI ASI Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र पूरा भरें।
- आवेदन शुल्क भुगतान पर सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी