UP Police SI City Slip 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | October 25, 2025 | 12:48 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) एएसआई (क्लर्क / अकाउंटेंट) भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (लेखा) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है।
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in के माध्यम से परीक्षा शहर विवरण देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर विवरण डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करके नामांकन संख्या/पंजीकरण संख्या/जन्म तिथि के माध्यम से देख सकते हैं।
UP Police Admit Card: एडमिट कार्ड
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 अक्टूबर 2025 को एसआई, एएसआई एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UP Police Exam City Sli: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UP Police Exam City Slip' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यूपी पुलिस एग्जाम सिटी स्लिप का एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
UP Police SI, ASI Exam: परीक्षा तिथि
यूपी पुलिस एसआई, एएसआई लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 से 921 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।
UP Police Recruitment: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)।
- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)।
- दस्तावेज़ सत्यापन।
- चिकित्सा परीक्षा।
- मेरिट सूची।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार