UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 14 मार्च की परीक्षा के लिए uppbpb.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 11, 2026 | 09:00 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथियां, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसे A4 शीट पर प्रिंट करना होगा और परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथियां, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसे A4 शीट पर प्रिंट करना होगा और परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है, जबकि सिटी स्लिप 5 मार्च को ही जारी कर दी गई है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें आवंटित जनपद के साथ-साथ परीक्षा की तिथि भी अंकित है।
UP Police SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 मार्च को आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च को जारी कर दिया गया है , जबकि 15 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा।
UP Police SI Admit Card 2026: एडमिड कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी एसआई एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर यूपी एसआई एडमिट कार्ड 2026 दिखाई देगा।
- यूपी एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
UP Police SI Exam Date: परीक्षा तिथियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 तथा 15 मार्च, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाना होगा।
परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल/इलेक्ट्रानिक पेन / स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाबी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, पर्स, काला चश्मा, हैंडबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास वर्जित सामग्री पाए जाने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]RRB ALP Reschedule Exam 2025: आरआरबी एएलपी पुनर्निर्धारित परीक्षा कल, एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम गाइडलाइंस
18 फरवरी को प्रभावित शिफ्ट, खासकर पटना में वेन्यू कोड (जैसे, टीसी-38197, केएसएम सॉल्यूशंस) पर, अब 11 मार्च के लिए रीशेड्यूल कर दी गई हैं। प्रभावित कैंडिडेट्स को एसएमएस और ईमेल के जरिए बताया गया है, और वे ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार