UP Police PET Admit Card 2023: यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड प्रथम चरण के लिए uppbpb.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | February 3, 2025 | 08:32 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दूसरे चरण के लिए यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड 10 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के पहले चरण के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी पुलिस पीईटी 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे चयनित उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा का पहला चरण 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण के बाद पीईटी प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
भर्ती ने 29 जनवरी 2025 को जारी नोटिस में पीईटी परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। यूपीपीआरपीबी दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। पीईटी एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है।
UP Police PET Admit Card 2023: एडमिट कार्ड के साथ पहुंचे एग्जाम सेंटर
अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तिथि व समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकता है।
इस परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें योग्य नहीं माना जाएगा।
Also read UP Police PET Exam Date: यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड डेट घोषित, 10 फरवरी से एग्जाम, अधिसूचना जारी
UP Police PET Admit Card: कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- पेज पर यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज की विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
यूपी पुलिस भर्ती की पीईटी में सफल एवं असफल अभ्यर्थियों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से घोषित की जाएगी। परीक्षा परिणाम प्रत्येक दिन के अंत में परीक्षा स्थल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।
अगली खबर
]Education Budget 2025: मेडिकल सीट में बढ़ोतरी से छात्रों का विदेशों की तरफ रुख कम होगा: विशेषज्ञ
बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए किए गए अन्य प्रमुख उपायों में 5 नए आईआईटी में 6,500 अतिरिक्त छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार, 10,000 नई मेडिकल सीटें और एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन शामिल है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन