UP Police Constable PET 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा कल से शुरू, फेज 2 एडमिट कार्ड भी होगा जारी
Saurabh Pandey | February 9, 2025 | 05:03 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी के पहले चरण के प्रवेश पत्र 3 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। पीईटी परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) कल यानी 10 फरवरी 2025 से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित करेगा। पीईटी परीक्षा के पहले चरण के लिए एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किया गया था। पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) की तरफ से दूसरे चरण 2 के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 पीईटी प्रवेश पत्र सोमवार, 10 फरवरी, 2025 को जारी किया जाएगा। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीआरपीबी के अध्यक्ष, महानिदेशक राजीव कृष्ण ने आश्वासन दिया कि वेबसाइट सुचारू रूप से और बिना किसी रुकावट के काम कर रही है। जिन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है, वे सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकते हैं।
UP Police Constable PET 2024: एडमिट कार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- पिता का नाम
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
- लिंग
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र
UP Police Constable PET 2024: पीईटी डिटेल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए केवल पीएसटी/डीवी में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही पीईटी के लिए पात्र हैं। शारीरिक परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के भीतर 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट के भीतर 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
UP Police Constable PET 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबरसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने और सबमिट करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपका पीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 पीईटी एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी