Saurabh Pandey | February 9, 2025 | 09:39 AM IST | 2 mins read
आयोग ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए लगभग 979 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें से यूपीएससी अधिसूचना 2025 के अनुसार, 38 पद बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण की समय सीमा 18 फरवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 फरवरी तक थी।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सीएस (प्री)-2025 और आईएफओएस (प्री)-2025 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा 7 दिनों की सुधार विंडो अब आवेदन विंडो बंद होने के अगले दिन से 7 दिनों की समाप्ति तक यानी 19 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
पंजीकरण प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक आवेदन पत्र 2025 में बदलाव करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
यूपीएससी सीएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
यूपीएससी सीएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष तीन चरणों - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है।
आयोग ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए लगभग 979 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें से यूपीएससी अधिसूचना 2025 के अनुसार, 38 पद बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।