UP Panchayat Sahayak Recruitment 2024: यूपी पंचायत सहायक के 4821 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 15 जून से शुरू
Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 02:51 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पंचायती राज पंचायत सहायक आवेदन फॉर्म 2024 भरने के लिए कैंडिडेट को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से यूपी पंचायत सहायक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2024 से शूरू होगी। यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2024 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। कैंडिडेट लास्ट डेट तक ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यूपी पंचायत सहायक भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के 4,821 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आवेदक उसी ग्राम सभा का निवासी होना चाहिए, जिस ग्राम सभा के लिए वह आवेदन कर रहा है।
उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर जाकर 15 जून से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद, डाउनलोड आवेदन फॉर्म को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कैंडिडेट को अपनी ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र