Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 12:52 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट में इस साल 48,248 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। वेद लाहोटी ने सीआरएल में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 की कट-ऑफ सभी श्रेणियों के लिए बढ़ा दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 कट-ऑफ के साथ ही जेईई एडवांस 2024 परिणाम और जेईई एडवांस टॉपर लिस्ट 2024 जारी की है।
जेईई एडवांस परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार जेईई एडवांस परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) के लिए योग्यता अंक इस वर्ष 10 है, जो पिछले साथ 8 था।
आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने इस साल JEE एडवांस परीक्षा में CRL में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं, कुल 48,248 उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए। परीक्षा अधिकारियों ने नतीजों के साथ ही JEE एडवांस्ड 2024 फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
जेईई एडवांस 2024 परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा के तुरंत बाद कई उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस रिजल्ट 2024 नहीं खुलने का आरोप लगाया है। छात्रों ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर आईआईटी मद्रास से इस समस्या को ठीक करने का अनुरोध किया है।
Also readJEE Advanced 2024 Result Live: आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स, कट-ऑफ अपडेट
जेईई एडवांस 2024 के लिए आवश्यक योग्यता अंक नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| रैंक लिस्ट | प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक | न्यूनतम कुल अंक |
|---|---|---|
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) | 10 | 109 |
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची | 9 | 98 |
जनरल-ई़डब्ल्यूएस रैंक सूची | 9 | 98 |
एससी रैंक सूची | 5 | 54 |
एसटी रैंक सूची | 5 | 54 |
कॉमन-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची (CRL-PwD) | 5 | 54 |
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 5 | 54 |
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 5 | 54 |
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 5 | 54 |
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 5 | 54 |
प्रारंभिक पाठ्यक्रम (पीसी) रैंक सूची | 2 | 27 |
जेईई एडवांस्ड 2024 के उम्मीदवारों को सीआरएल में शामिल होने के लिए विषयवार के साथ ही कुल योग्यता अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। कुल अंकों की गणना गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में प्राप्त अंकों के योग के रूप में की जाएगी।
जेईई एडवांस 2024 रैंक सूची में उम्मीदवारों को शामिल करने के मानदंड नीचे दिए गए हैं।
| रैंक लिस्ट | प्रत्येक विषय में अंकों का न्यूनतम प्रतिशत | प्रत्येक विषय में अंकों का न्यूनतम प्रतिशत |
|---|---|---|
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) | 8.68% | 30.34% |
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची | 7.8% | 27.30% |
जनरल-ई़डब्ल्यूएस रैंक सूची | 7.8% | 27.30% |
एससी रैंक सूची | 4.34% | 15.17% |
एसटी रैंक सूची | 4.34% | 15.17% |
सामान्य-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची (CRL-PwD) | 4.34% | 15.17% |
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 4.34% | 15.17% |
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 4.34% | 15.17% |
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 4.34% | 15.17% |
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 4.34% | 15.17% |
प्रारंभिक पाठ्यक्रम (पीसी) रैंक सूची | 2.17% | 7.58% |