Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 11:58 AM IST | 1 min read
जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट में महिला उम्मीदवारों में द्विजा धर्मेशकुमार पटेल ने 332 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
Explore JEE Advanced chapter-wise weightage to identify high-scoring topics in Physics, Chemistry & Maths. Plan smarter and boost your exam preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 में आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने JEE एडवांस 2024 परिणाम के साथ ही जेईई एडवांस टॉपर्स लिस्ट 2024 भी जारी की है।
New: JEE Advanced 2026 Brochure Link
JEE Advanced Prep: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage | AAT-Syllabus
JEE Advanced QP's & SP's: QP's 2025 | SP's 2026 | Paper 1 and 2 Analysis 2025
Don't Miss: Foreign Universities in India | India's Best B.Tech Counsellors - Book Your Seat
जेईई एडवांस 2024 में टॉप करने वाले वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, पिछले साल जेईई एडवांस 2024 परिणाम में टॉपर को 341 अंकों मिले थे। JEE एडवांस रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है।
जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 में आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल महिला अभ्यर्थियों में सीआरएल 7 के साथ टॉप रैंक हासिल की है। द्विजा ने जेईई एडवांस परिणाम में 360 में से 332 अंक प्राप्त किए हैं।
आईआईटी मद्रास ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की जेंडर-वाइज, श्रेणी-वार और क्षेत्र-वार सूची जारी की है। बता दें कि, आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस एएटी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 9 जून से शुरू कर दी है।
Also readJEE Advanced 2024 Result Live: आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स, कट-ऑफ अपडेट
जेईई एडवांस 2024 में सीआरएल में रैंक हासिल करने वाले टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
सीआरएल | नाम | कुल अंक | जोन |
|---|---|---|---|
1 | वेद लाहोटी | 355 | आईआईटी दिल्ली |
2 | आदित्य | 346 | आईआईटी दिल्ली |
3 | भोगलपल्ली संदेश | 338 | आईआईटी मद्रास |
4 | रिदम केडिया | 337 | आईआईटी रुड़की |
5 | पुट्टी कुशल कुमार | 334 | आईआईटी मद्रास |
6 | राजदीप मिश्रा | 333 | आईआईटी बॉम्बे |
7 | द्विज धर्मेशकुमार पटेल | 332 | आईआईटी बॉम्बे |
8 | कोडुरु तेजेश्वर | 331 | आईआईटी मद्रास |
9 | ध्रुविन हेमंत दोशी | 329 | आईआईटी बॉम्बे |
10 | अल्लादाबोना एसएसडीबी सिधविक सुहास | 329 | आईआईटी मद्रास |
जेईई एडवांस 2024 में श्रेणीवार टॉपर की सूची नीचे देख सकते हैं:
| कैटेगरी | रैंक | टॉपर का नाम | जोन |
|---|---|---|---|
ओपन (सीआरएल) | 1 | वेद लाहोटी | आईआईटी दिल्ली |
जनरल-ईडब्ल्यूएस | 1 | राघव शर्मा | आईआईटी दिल्ली |
ओबीसी-एनसीएल | 1 | माचा बालादित्य | आईआईटी भुवनेश्वर |
अनुसूचित जाति | 1 | बिबास्वान बिस्वास | आईआईटी भुवनेश्वर |
अनुसूचित जनजाति | 1 | सुमुख एम जी | आईआईटी दिल्ली |
सीआरएल-पीडब्ल्यूडी | 1 | चुंचिकाला श्रीचरण | आईआईटी मद्रास |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी | 1 | गुंडा जोशीमित | आईआईटी मद्रास |
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी | 1 | पार्थ बावनकुले | आईआईटी बॉम्बे |
एससी-पीडब्ल्यूडी | 1 | हेमंत गोडवे | आईआईटी बॉम्बे |
एसटी-पीडब्ल्यूडी | 1 | सांगये नोरफेल शेरपा | आईआईटी गुवाहाटी |
जेईई एडवांस 2024 में टॉप पुरुष और महिलाओं की सूची नीचे देख सकते हैं:
अखिल भारतीय टॉपर्स: पुरुष और महिला | |||||
|---|---|---|---|---|---|
जोन | जेईई एडवांस रोल नंबर | उम्मीदवार का नाम | सीआरएल | प्राप्त अंक | जेंडर |
आईआईटी दिल्ली | 242063225 | वेद लाहोटी | 1 | 355/360 | पुरुष |
आईआईटी बॉम्बे | 241018077 | द्विज धर्मेशकुमार पटेल | 7 | 332/360 | महिला |