UP Fake Degree Racket: जाली शैक्षणिक प्रमाणपत्र जारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 942 मार्कशीट जब्त
Press Trust of India | March 20, 2025 | 09:23 PM IST | 1 min read
गिरफ्तार आरोपी धनेश मिश्रा ने बताया कि वह फर्जी मार्कशीट के लिए 15 हजार रुपए से 2,40,000 रुपए तक वसूलता था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने जाली शैक्षणिक प्रमाणपत्र जारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ ने फेक सर्टिफिकेट मामले में एक सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के कहा गया कि, धनेश मिश्रा नामक जालसाज को बुधवार (19 मार्च) को आगरा में विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा परिषदों से जाली अंकपत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने और वितरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यूपी एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से चार लैपटॉप, 942 जाली मार्कशीट/प्रमाण पत्र, 104 खाली मार्कशीट/प्रमाण पत्र आदि सहित कई सामग्री बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एसटीएफ को बताया है कि उसने ऐसे अनेक लोगों के लिए जाली प्रमाण पत्र बनाए हैं और वह लगभग दो साल से यह काम कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, जाली शैक्षणिक प्रमाणपत्र गिरोह के पकड़े गए आरोपी धनेश मिश्रा ने बताया कि वह फर्जी मार्कशीट के लिए 15 हजार रुपए से 2,40,000 रुपए तक वसूलता था। पिछले साल जनवरी में यूपी एसटीएफ ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य 2024 में भी हुए गिरफ्तार -
यूपी एसटीएफ की टीम ने आगरा से चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से बड़ी संख्या में खाली मार्कशीट, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 349 होलोग्राम तथा मुहर बनाने की मशीन बरामद हुई थी।
पकड़े गए लोगों की पहचान आगरा निवासी अर्जुन, नेकराम कुशवाहा और पंकज शर्मा तथा फिरोजाबाद का रहने वाला मोहित गुप्ता के रूप में हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, नेक राम कुशवाहा 2007 में फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोप में जेल भी जा चुका है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी