UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम डेट और परीक्षा केंद्र सूची upmsp.edu.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | December 18, 2025 | 10:46 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 24 जनवरी से शुरू होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का कार्यक्रम और यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2026 जारी कर दी है। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 की तिथियां और परीक्षा केंद्र लिस्ट जांच सकते हैं।
यूपीएमएसपी के अनुसार, यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, यूपीटीईटी के चलते 29 और 30 जनवरी को व्यावहारिक परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी।
UP Board Class 12 Practical Exam 2026: प्रैक्टिकल एग्जाम का जिलावार कार्यक्रम
- पहला चरण - यह चरण आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों को कवर करेगा।
- दूसरा चरण- यह चरण अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के तहत आने वाले जिलों को कवर करेगा।
Also read UP Board New Time Table 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
नोटिस में कहा गया कि, स्कूल स्तर पर कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के उम्मीदवार यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Board Center List 2026: जिलावार कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए परीक्षा केंद्र लिस्ट
यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर लिस्ट 2026 के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 7,448 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच जारी केंद्र पर यूपी बोर्ड डेटशीट 2026 के अनुसार कराई जाएगी।
कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची डाउनलोड लिंक - school.upmsp.edu.in/CenterList.aspx
बोर्ड ने सूचना में कहा, जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन के बाद, यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची (जिसमें छात्रों को स्कूलों का आवंटन भी शामिल है) पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। साक्ष्यों के साथ परीक्षा केंद्र सूचियों के खिलाफ आपत्तियां 22 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें