UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट upresults.nic.in पर जारी; लड़कियों ने मारी बाजी
Santosh Kumar | April 20, 2024 | 02:08 PM IST | 2 mins read
19 अप्रैल को यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी करने की घोषणा की थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में प्रदेश की बेटियों ने बाजी मारी है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42 रहा है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% रहा। बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 10.6 फीसदी बेहतर रहा है। इस साल UP Board 12th Result 2024 का कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा है। इस साल 12वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल की तुलना में बढ़ा है। 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.52 था।
यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव और सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने UPMSP Class 12th Result 2024 जारी किया है। कल यानी 19 अप्रैल को यूपी बोर्ड सचिव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बोर्ड रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी। बता दें कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं।
UP Board 12th Result 2024: ऐसे देखें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर, UP Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- अब, जिले का नाम और परीक्षा वर्ष चुनें, यूपी 12वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज करें।
- UP Board Exam Result Class 12 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
UPMSP Board 12th Result 2024: एसएमएस से कैसे देखें इंटर रिजल्ट
एसएमएस के माध्यम से यूपीएमएसपी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
- इस प्रारूप में एक संदेश बनाएं- UP12<स्पेस>ROLL_NUMBER
- अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेजें
- UP Board Class 12th Result 2024 फोन पर एसएमएस के रूप में आएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम