UP BEd JEE Toppers 2026: यूपी बीएड जेईई में अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर, टॉप 10 में 6 महिलाएं, लिस्ट जारी
Santosh Kumar | June 16, 2026 | 05:03 PM IST | 1 min read
वंदना सिंह ने यूपी बीएड जेईई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल की। वंदना सिंह ने 359.329 अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने यूपी बीएड 2026 रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। अलीगढ़ जिले की वंदना सिंह ने सबसे अधिक मार्क्स हासिल करके यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा में टॉप किया है। यूपी बीएड रिजल्ट 2026 के साथ जारी मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में 6 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है, जो महिला उम्मीदवारों की बढ़ती भागीदारी और सफलता को दिखाता है।
यूपी बीएड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से यूपी बीएड जेईई रिजल्ट और अपनी रैंक देख सकते हैं। यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा पूरे राज्य में 31 मई को आयोजित की गई।
UP BEd JEE Result 2026: अलीगढ़ से टॉप 2 रैंक होल्डर्स
वंदना सिंह ने यूपी बीएड जेईई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल की। जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, वंदना सिंह ने 359.329 अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया। वंदना ओबीसी कैटेगरी और साइंस स्ट्रीम से हैं।
अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरी रैंक हासिल की। उन्होंने 352.661 अंक प्राप्त करके मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। वह जनरल कैटेगरी से हैं और उन्होंने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा दी।
UP BEd JEE Toppers 2026: यूपी बीएड जेईई टॉपर लिस्ट जारी
नीचे दी गई टेबल में यूपी बीएड जेईई 2026 के टॉप 10 मेरिट होल्डर्स की जानकारी दी गई है-
| रैंक |
अभ्यर्थी का नाम |
लिंग |
श्रेणी |
संकाय |
अंक |
जिला |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
वंदना सिंह |
महिला |
ओबीसी |
विज्ञान |
359.329 |
अलीगढ़ |
|
2 |
नितिन पचौरी |
पुरुष |
सामान्य |
विज्ञान |
352.661 |
अलीगढ़ |
|
3 |
खुशी अजय मिश्रा |
महिला |
सामान्य |
विज्ञान |
349.327 |
जौनपुर |
|
4 |
प्रिया पटेल |
महिला |
ओबीसी |
विज्ञान |
341.994 |
वाराणसी |
|
5 |
प्रगति तिवारी |
महिला |
सामान्य |
विज्ञान |
340.661 |
वाराणसी |
|
6 |
अबूबकर |
पुरुष |
ओबीसी |
कला |
338.659 |
मथुरा |
|
7 |
सुचित पांडेय |
पुरुष |
सामान्य |
कला |
337.326 |
मिर्जापुर |
|
8 |
संजना यादव |
महिला |
ओबीसी |
कला |
334.660 |
जौनपुर |
|
9 |
अंतरिक्ष शर्मा |
पुरुष |
सामान्य |
कला |
333.327 |
दक्षिण-पूर्व दिल्ली |
|
10 |
स्नेहा सक्सेना |
महिला |
सामान्य |
कला |
331.993 |
शाहजहांपुर |
अगली खबर
]UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम, जानें डाउनलोड प्रोसेस
इस साल परीक्षा के लिए लगभग 4,44,958 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में दो पेपर थे जिनमें सामान्य ज्ञान, भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और शिक्षण योग्यता (टीचिंग एप्टीट्यूड) जैसे विषय शामिल थे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार