UP B.Ed. JEE 2026: यूपी बीएड जेईई पंजीकरण की लास्ट डेट 5 अप्रैल तक बढ़ी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | March 10, 2026 | 10:52 AM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 20 अप्रैल को एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या, पासवर्ड और जन्मतिथि जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करके अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 5 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 6 से 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 50% कुल अंक होने चाहिए। विज्ञान और गणित को मुख्य विषय के रूप में लेकर बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 55% अंक प्राप्त होने चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (यूजी) या स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री में न्यूनतम 45% कुल अंक होने चाहिए।
UP B.Ed. JEE 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थी
|
1,650 रुपये
|
|
केवल उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी अभ्यर्थी
|
850
रुपये
|
|
अन्य राज्यों के एससी और एसटी अभ्यर्थी
|
1,650
रुपये
|
UP B.Ed. JEE 2026: विलंब शुल्क
|
श्रेणी
|
विलंब शुल्क के साथ
|
|
सामान्य और ओबीसी (General & OBC) अभ्यर्थी
|
2000 रुपये
|
|
केवल उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी (SC & ST) अभ्यर्थी
|
1000 रुपये
|
|
अन्य राज्यों के एससी और एसटी (SC & ST) अभ्यर्थी
|
2000 रुपये
|
UP B.Ed. JEE 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- श्रेणी
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- यूपी बी.एड परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश।
UP B.Ed. JEE 2026: परीक्षा तिथि
यूपी बीएड जेईई परीक्षा की संभावित तिथि 31 मई 2026 तक विस्तारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल तक जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
यूपी बी.एड जेईई 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार 2 प्रश्नपत्र और कुल 4 खंड हैं। प्रश्नपत्र 1 में सामान्य ज्ञान और भाषा योग्यता शामिल हैं, जबकि प्रश्नपत्र 2 में सामान्य योग्यता और विषय योग्यता शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार