DU Sports Quota Admission 2026: डीयू में खेल कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में 2,153 सीटों पर मिलेगा दाखिला
Press Trust of India | July 7, 2026 | 12:55 PM IST | 1 min read
सीट मैट्रिक्स के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में 1,119 सीटें पुरुष अभ्यर्थियों और 1,034 सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) की स्नातक (UG) प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण के शुरू होने के साथ ही, संस्थान ने सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल कोटा के तहत दाखिले के लिए विषय-वार सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया, जिसके तहत 28 खेलों में कुल 2,153 सीटें आवंटित की गई हैं।
जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में 1,119 सीटें पुरुष अभ्यर्थियों और 1,034 सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं।
इसके तहत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और कुश्ती सहित 28 खेलों के खिलाड़ियों को कोटे का लाभ मिलेगा। सबसे अधिक सीटें वॉलीबॉल में 222 (117 पुरुष, 105 महिला) हैं।
Also read UP Madrasa: मदरसों की एटीएस जांच के मामले में हस्तक्षेप करने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया इनकार
बास्केटबॉल में 206 (103 पुरुष-103 महिलाएं), फुटबॉल में 195 (140 पुरुष, 55 महिला), क्रिकेट में 192 (157 पुरुष, 35 महिला) और एथलेटिक्स में 151 (59 पुरुष, 92 महिला) सीटें निर्धारित की गई हैं।
सीट मैट्रिक्स में प्रत्येक खेल के लिए कॉलेजवार सीटों का भी विवरण दिया गया है। हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, रामजस कॉलेज, मिरांडा हाउस, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी), लेडी श्रीराम कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज सहित कई कॉलेजों में विभिन्न खेलों के तहत सीटें उपलब्ध हैं।
अगली खबर
]JCECEB Result 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम बीएड, एमएड और बीपीएड के लिए जारी
जेसीईसीईबी रिजल्ट पीडीएफ 2026 में आवेदन संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि, कैटेगरी, कुल अंक, प्राप्त अंक और रैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच