UKSSSC: यूकेएसएसएससी ने पशुधन प्रसार और अन्य परीक्षाओं की उत्तर-कुंजी जारी की, 11 नवंबर से दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | November 6, 2026 | 11:48 AM IST | 1 min read
यूकेएसएसएससी ने पशुधन प्रसार अधिकारी और अन्य भर्ती परीक्षाओं की उत्तर-कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 11 नवंबर से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली :
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक, लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक/अनुदेशक और पर्यटक अधिकारी सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षाओं की अंतरिम उत्तर-कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने चारों पेपर सेट (A, B, C, D) की उत्तर-कुंजियां अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दी हैं।
लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर उत्तर-कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नों या उनके उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वे 11 नवंबर, 2026 से 15 नवंबर, 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
UKSSSC Answer Key 2026: आपत्ति शुल्क
यूकेएसएसएससी आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन लिंक 11 नवंबर को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के समर्थन में सहायक साक्ष्य या सोर्स अपलोड करना अनिवार्य होगा।
आयोग की वेबसाइट पर दिए गए आधिकारिक लिंक के अलावा डाक, ई-मेल या अन्य किसी भी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 15 नवंबर, 2026 को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रत्यावेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UKSSSC Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित परीक्षा की उत्तर-कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी परीक्षा और पेपर सेट (Set A, B, C, D) के अनुसार पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- किसी प्रश्न पर आपत्ति होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।
- उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार