UKSSSC LT Grade Teacher DV 2026 Postpone: उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन स्थगित

Abhay Pratap Singh | July 30, 2026 | 08:01 PM IST | 1 min read

यूकेएसएसएससी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 3 व 4 अगस्त के लिए निर्धारित था।

यूकेएसएसएससी असिस्टेंट टीचर 2026 डीवी शेड्यूल जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 30 जुलाई को जारी नोटिस में बताया कि सहायक अध्यापक (LT Grade/ Assistant Teacher) भर्ती 2026 के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यूकेएसएसएससी एलटी ग्रेड टीचर 2026 डीवी का नया शेड्यूल जल्द ही आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड के अंतर्गत विभिन्न विषयों के सहायक अध्यापक (एलटी) के पदों की दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रस्तावित तिथि 3 अगस्त व 4 अगस्त, 2026 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कार्यक्रम अलग से आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा।”

Uttarakhand Assistant Teacher DV 2026 Postponed: नोटिस डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूकेएसएसएससी एलटी ग्रेड टीचर 2026 भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित नोटिस जांच सकते हैं:

  • यूकेएसएसएससी की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘रिक्रूटमेंट एंड नोटिफिकेशन’ टैब खोजें।
  • ‘सहायक अध्यापक(एलटी) दस्तावेज सत्यापन स्थगित करने के संबंध में विज्ञप्त’ पर क्लिक करें।
  • नोटिस जांचें और नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।

Also read NITTT 2026: एनआईटीटीटी अप्रैल-मई परीक्षा कार्यक्रम जारी, nitlt.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

उत्तराखंड एलटी ग्रेड टीचर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

UKSSSC LT Grade Teacher 2026 Document Verification: आवश्यक दस्तावेज

उत्तराखंड एलटी ग्रेड डीवी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • स्नातक व एलटी/बीएड (BEd) की डिग्री व मार्कशीट
  • अन्य शैक्षणिक डॉक्यूमेंट
  • उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • मूल फोटो पहचान पत्र
  • दस्तावेजों की फोटो कॉपी आदि।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]