UKSSSC Admit Card 2026: जूनियर कैमरामैन सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड sssc.uk.gov.in पर आज, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 08:25 PM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा ने विज्ञापन संख्या-74/यूकेएसएसएससी/ 2025 के तहत जूनियर कैमरामैन/ प्रोजेक्टनिस्ट तथा फोटोग्राफर और शोध अधिकारी पदों के प्रवेश पत्र आज जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 28 सितंबर से अपने हॉल टिकट जांच सकते हैं।
यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UKSSSC Various Posts Recruitment 2025: परीक्षा कार्यक्रम
- यूकेएसएसएससी जूनियर कैमरामैन व प्रोजेक्टनिस्ट 2025 परीक्षा - लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- यूकेएसएसएससी फोटोग्राफर व शोध अधिकारी 2025 परीक्षा - लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से शाम बजे तक कराई जाएगी।
Also read RRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र अलग से यानी डाक/ ईमेल आदि के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। कैंडिडेट को डाउनलोड प्रवेश पत्र में स्पष्ट बार-कोड जांचने की भी सलाह दी गई है।”
परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि व समय पर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम व पता और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस पढ़ सकते हैं।
UKSSSC Junior Cameraman Admit Card 2026: डाउनलोड करें
यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड लिंक 2026 सक्रिय होने पर निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://sssc.uk.gov.in/admit-card/ पर जाएं।
- पद से संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार इसे जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी