UKPSC RO/ARO Result: यूकेपीएससी आरओ/एआरओ परिणाम psc.uk.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
Santosh Kumar | March 1, 2024 | 12:40 PM IST | 1 min read
आयोग ने 17 दिसंबर 2023 को यूकेपीएससी समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने आरओ/एआरओ पदों के लिए कट ऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए अनारक्षित और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 107.9373 निर्धारित किया गया है, जबकि एससी उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक 102.1095 और एसटी उम्मीदवारों के लिए 107.4306 है।
बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 17 दिसंबर 2023 को यूकेपीएससी समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने परीक्षा में शामिल हुए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आयोग अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा का आयोजन करेगा। आयोग ने नतीजे घोषित करते हुए कहा है कि अगले चरण की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
UKPSC RO/ARO Result: कैसे चेक करें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूकेपीएससी आरओ/एआरओ परिणाम की जांच कर सकते हैं।
- उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- 'Announcements' अनुभाग में UKPSC RO/ARO Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको परीक्षा परिणाम, कट ऑफ अंक, अंतिम उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों के अंकों से संबंधित पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
- आप इसे डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं।
- साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट भी लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम