UKPSC Recruitment 2024: यूकेपीएससी ने 189 विभिन्न पदों के लिए भर्ती अधिसूचना की जारी, 3 अप्रैल तक करें आवेदन
Santosh Kumar | March 14, 2024 | 02:34 PM IST | 2 mins read
आयोग के मुताबिक इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या आगे भी घट या बढ़ सकती है। पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क प्रत्येक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक और जिला कमांडेंट जैसे 189 विभिन्न पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 3 अप्रैल तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
आयोग के मुताबिक इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या आगे भी घट या बढ़ सकती है। पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क प्रत्येक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग है। इसके तहत राज्य के सामान्य, ओबीसी और कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 172.30 रुपये शुल्क देना होगा।
वहीं एससी, एसटी वर्ग को 82.30 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा राज्य के दिव्यांग अभ्यर्थियों को 22.30 रुपये और अनाथ बच्चों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार रिक्ति का विवरण नीचे तालिका के माध्यम से देख सकते हैं-
|
पद का नाम |
कुल पद |
|---|---|
|
डिप्टी कलेक्टर |
09 |
|
पुलिस उपाधीक्षक |
17 |
|
जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डस |
05 |
|
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी |
01 |
|
जिला पंचायत राज अधिकारी |
01 |
|
कार्य अधिकारी, जिला पंचायत |
01 |
|
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी |
06 |
|
उप शिक्षा अधिकारी / स्टाफ ऑफिसर / विधि अधिकारी |
58 |
|
परिवीक्षा अधिकारी |
01 |
|
वित्त अधिकारी / कोषाधिकारी |
14 |
|
सहायक आयुक्त |
16 |
|
राज्य कर अधिकारी |
53 |
|
सहायक नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) |
07 |
UKPSC Bharti 2024: पात्रता मानदंड
योग्यता की बात करें तो आयोग ने सभी रिक्तियों के लिए अलग-अलग मानदंड तय किए हैं। उप-शिक्षा अधिकारी/कर्मचारी अधिकारी/विधि अधिकारी/परिवीक्षा अधिकारी जैसे पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
जिला कमांडेंट, होम गार्ड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और सहायक नगर कार्यकारी अधिकारी (श्रेणी-1) के लिए प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या राष्ट्रीय कैडेट कोर का "बी" या "सी" प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी अधिसूचना पढ़ें।
Also read UKPSC JE Answer Key 2024: यूकेपीएससी जेई आंसर की, कटऑफ psc.uk.gov.in पर जारी
UKPSC Vacancy Age Limit: आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 42 वर्ष तक है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। इसके अलावा, यूकेपीएससी विभिन्न श्रेणियों/उपश्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आरक्षण की श्रेणी के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान करेगा।
UKPSC Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूकेपीएससी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- अब शीर्ष पर Recruitment अनुभाग पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो जाए तो उस पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां सारी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- पात्रता के अनुसार पद का चयन करें, शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी