Trusted Source Image

NEET UG 2024: नीट यूजी आवेदन सुधार विंडो 18 मार्च को होगी ओपन, 16 मार्च तक करें neet.ntaonline.in पर अप्लाई

Santosh Kumar | March 14, 2024 | 12:43 PM IST | 1 min read

एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट यूजी आवेदन सुधार विंडो 18 से 20 मार्च तक (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
नीट यूजी आवेदन सुधार विंडो 18 से 20 मार्च तक (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 18 मार्च को खोली जाएगी। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। उम्मीदवार नीट यूजी 2024 के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

एनटीए ने उम्मीदवारों को क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से सुधार के लिए आवश्यक अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने की सलाह दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए द्वारा करेक्शन विंडो 20 मार्च को रात 11.50 बजे बंद कर दी जाएगी।

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 5 मई को भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में आयोजित होगा।

अभ्यर्थी सुधार करते समय आवेदन के दौरान इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा वह किसी भी अपलोड किए गए दस्तावेज़ में सुधार कर सकता है। साथ ही वे अपने आधार कार्ड को दोबारा प्रमाणित कर सकते हैं।

Also readNEET UG Registration 2024: नीट यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च तक बढ़ी, उम्मीदवारों ने की थी मांग

NEET UG Registration 2024- आवेदन प्रक्रिया

NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
  • यदि आप नए छात्र हैं, तो होमपेज पर, "New Candidate Register Here" पर क्लिक करें।
  • निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
  • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।

एनटीए की ओर से साफ कहा गया है कि कोई भी अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा। किसी भी कठिनाई से बचने के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications