Santosh Kumar | March 9, 2024 | 10:09 PM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक नीट यूजी के लिए पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों ने एनटीए से नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
आवेदकों के अनुसार, वेबसाइट पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण, जिन उम्मीदवारों का मोबाइल नंबर उनके आधार कार्ड से लिंक नहीं है, वे NEET UG परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए, जिसके कारण उन्होंने एनटीए से आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इससे पहले पूर्व शेड्यूल के मुताबिक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज यानी 9 मार्च थी।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नीट ब्रोशर के मुताबिक, इस बार NTA ने NEET UG 2024 के लिए कुल 568 परीक्षा केंद्रों का चयन किया है।
NEET UG 2024 आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
श्रेणियाँ | आवेदन शुल्क |
|---|---|
सामान्य | 1700/- रु. |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल | 1600/- रु. |
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार | 1000/- रु. |
Also readNEET UG 2024: नीट यूजी के लिए एनटीए ने जोड़े 14 विदेशी परीक्षा शहर, यहां देखें पूरी लिस्ट
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक ही आवेदन पत्र भरें। छात्र UMANG और DigiLocker के माध्यम से अपने दस्तावेज़ जैसे पुष्टिकरण पृष्ठ और बाद में NEET 2024 एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड और अन्य भी डाउनलोड कर सकेंगे।