UKPSC Group C Lecturer Recruitment 2025: उत्तराखंड ग्रुप सी लेक्चरर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू
Saurabh Pandey | December 30, 2025 | 03:39 PM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार पिछले विज्ञापन के तहत आवेदन नहीं कर पाए थे या जो नए विज्ञापन के तहत दोबारा आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना पिछला ऑनलाइन आवेदन रद्द करके नया आवेदन जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लेक्चरर ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती परीक्षा उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (लेक्चरर कैडर ग्रुप-सी) सेवा (सामान्य शाखा और महिला शाखा) परीक्षा के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर, 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2026 है।
उत्तराखंड ग्रुप सी लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकेंगे।
Uttarakhand Lecturer Group C Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
प्रोसेसिंग शुल्क (टैक्स सहित)
|
कुल शुल्क
|
|---|---|---|---|
|
अनारक्षित
|
150 रुपये
|
16.36 रुपये
|
166.36 रुपये
|
|
उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग
|
150 रुपये
|
16.36 रुपये
|
166.36 रुपये
|
|
उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
|
60 रुपये
|
16.36 रुपये
|
76.36 रुपये
|
|
उत्तराखण्ड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
150 रुपये
|
16.36 रुपये
|
166.36 रुपये
|
|
शारीरिक दिव्यांग
|
कोई शुल्क नहीं
|
16.36 रुपये
|
16.36 रुपये
|
|
उत्तराखण्ड राज्य में संचालित स्वैच्छिक / राजकीय गृहों में निवासरत अनाथ बच्चे
|
कोई शुल्क नहीं
|
कोई शुल्क नहीं
|
कोई शुल्क नहीं
|
पुराना आवेदन रद्द करना अनिवार्य
जो उम्मीदवार पिछले विज्ञापन के तहत आवेदन नहीं कर पाए थे या जो नए विज्ञापन के तहत दोबारा आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना पिछला ऑनलाइन आवेदन रद्द करके नया आवेदन जमा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में, पिछला आवेदन रद्द माना जाएगा और उम्मीदवार को नया ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय आवेदन शुल्क दोबारा जमा करना होगा।
ऐसे उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई, 2025 तक निर्धारित की जाएगी और शैक्षणिक/विषयवार पात्रता विज्ञापन की शर्तों के अनुसार होगी।
Uttarakhand Lecturer Group C: एडमिट कार्ड विवरण
उत्तराखंड ग्रुप सी लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगें। अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
Uttarakhand Lecturer Group C: परीक्षा विवरण
उत्तराखंड ग्रुप सी लेक्चरर भर्ती परीक्षा तिथि, समय एवं परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केन्द्र के संबंध में रोल नंबर सहित सूचना आयोग की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन प्रवेश-पत्रों द्वारा प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवंटित केन्द्र पर ही परीक्षा देनी होगी। केन्द्र परिवर्तन संबंधी कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल