Trusted Source Image

SSC Stenographer Skill Test 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट शेड्यूल ssc.gov.in पर जारी, पैटर्न जानें

Abhay Pratap Singh | December 30, 2025 | 10:32 AM IST | 1 min read

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 स्किल टेस्ट के लिए कुल 31,080 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 लिखित परीक्षा का परिणाम 28 नवंबर को घोषित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 लिखित परीक्षा का परिणाम 28 नवंबर को घोषित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2025 का आयोजन 28 और 29 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 स्किल टेस्ट के लिए कुल 31,080 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 8,624 उम्मीदवार ग्रेड सी और 22,456 उम्मीदवार ग्रेड डी के लिए कौशल परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 लिखित परीक्षा का परिणाम 28 नवंबर को घोषित किया गया था।

SSC Steno 2025 Skill Test Date: एसएससी स्टेनो स्किल टेस्ट डेट

आयोग ने उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है। एसएससी स्टेनो स्किल टेस्ट शेड्यूल की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा का नामपरीक्षा कार्यक्रम
1

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025

(स्किल टेस्ट)

28 और 29 जनवरी, 2026

Also readSSC Constable GD Recruitment 2025: एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 31 दिसंबर

टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को इंग्लिश या हिंदी में 10 मिनट का डिक्टेशन देना होगा, जिसमें ग्रेड C पोस्ट के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड D पोस्ट के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के माध्यम से आयोग कुल 1,590 पदों को भरेगा, जिसमें 1,360 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के लिए और 230 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के लिए आरक्षित हैं।

Stenographer Grade C and D Exam 2025: स्किल टेस्ट पैटर्न

नीचे सारणी में कैंडिडेट एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट पैटर्न 2025 की जांच कर सकते हैं:

पोस्ट का नामस्किल टेस्ट की भाषासमय अवधिसमय अवधि (लेखक का चयन करने वाले उम्मीदवारों के लिए)
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी'अंग्रेजी50 मिनट70 मिनट
अंग्रेजी65 मिनट90 मिनट
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी'अंग्रेजी40 मिनट55 मिनट
हिंदी55 मिनट75 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications